Friday, December 25, 2009

अखिल भारतीय धर्म एवं पर्यावरण चेतना यात्रा शुरु

नागौर। निकटवर्ती ग्राम श्रीबालाजी स्थित बिश्नोई सेवक संस्थान द्वारा आयोजित अखिल भारतीय धर्म एवं पर्यावरण चेतना यात्रा का शुभारम्भ आज सुबह हुआ। यात्रा के संयोजक महावीर बिश्नोई ने बताया कि सुबह 10ः15 बजे शिव वैली होली होम्स के निदेशक श्री जितेन्द्र मोर, एवं मरूस्थल वनारोपण एवं चारागाह विकास विभाग नागौर के उप वन संरक्षक के. आर. काला ने दीप प्रज्जवलित कर जम्भेश्वर भगवान की विधिवत पूजा अर्चना कर कार्यक्रम की शुरुआत की। बिश्नोई सेवक संगीत प्रशिक्षण संस्थान के प्रशिक्षणार्थियों ने भजन प्रस्तुत किए। सभी यात्रियों को कुंकुम एवं चावल का तिलक लगाकर गाड़ियों में बिठाया गया। उसके बाद शिव वैली होली होम्स के निदेशक श्री जितेन्द्र मोर, एवं मरूस्थल वनारोपण एवं चारागाह विकास विभाग नागौर के उप वन संरक्षक के. आर. काला ने हरी झण्डी दिखाकर यात्रा की रवानगी की।
स्थानीय बीकानेर रोड़ सिथत न्यू रीको इण्डस्ट्रीयल एरिया में मनोज कांकरिया, भोजराज सारस्वत, अश्विनी गहलोत, महेन्द्रकुमार रांकावत, शंकरलाल कच्छावा, बजरंगलाल (भाणु), धीरज सारस्वत, सुरेश देवड़ा, सुनिल सारस्वत सहित अनेकों उद्यमियों ने यात्रियों का (बच्चों सहित) माल्यार्पण कर स्वागत किया तथा लड्डू खिलाकर शुभकामनाएं दी।
उसके बाद यात्रा का स्थानीय जोधपुर रोड़ भैरूनाडा स्थित श्रीकृष्ण गोपाल गौशाला में गौशाला के अध्यक्ष कुशालसिंह सांखला सहित गौशाला के कार्यकत्र्ताओं ने स्वागत किया। यात्रियों ने गौशाला का भ्रमण किया। यात्रियों को अल्पाहार कराया गया।
उक्त यात्रा 15 दिन तक देश के विभिन्न प्रांत, राजस्थान, गुजरात, आंध्रप्रदेश, महाराष्ट्र, कर्नाटक, तमिलनाडू, गोवा में धर्म तथा पर्यावरण चेतना पर भजन संध्या, हवन, गोष्ठी एवं सम्मेलनों का आयोजन करेगी। यात्रा का नेतृत्व हरचंदराम बिश्नोई कर रहे हैं।
यात्रा में अखिल भारतीय बिश्नोई पत्रकार संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामरतन बिश्नोई साहित्यकार, शिव वैली होली होम्स मुकाम की प्रतिनिधि श्रीमती सीमा जैन, चाणक्य काॅलेज गुड़गांव हरियाणा के प्रोफेसर डाॅ। तेजाराम बिश्नोई, महाराजा गंगासिंह विश्वविद्यालय बीकानेर के प्रोफेसर श्याम जाणी, बिश्नोई साधु स्वामी भानुप्रकाश, धर्म एवं पर्यावरण चेतना पर वक्ता के रूप में कार्यक्रमों में साथ हैं।

Thursday, December 24, 2009

धर्म एवं पर्यावरण चेतना यात्रा की रवानगी कल

नागौर। निकटवर्ती ग्राम श्रीबालाजी स्थित बिश्नोई सेवक संस्थान द्वारा अखिल भारतीय धर्म एवं पर्यावरण चेतना यात्रा का कल शुभारम्भ किया जाएगा। मरूस्थल वनारोपण एवं चारागाह विकास विभाग नागौर के उप वन संरक्षक के.आर. काला, शिव वैली होली होम्स मुकाम के निदेशक जितेन्द्र मोर हरी झण्डी दिखाकर दिनांक 25 दिसम्बर 2008 को सुबह 10ः15 बजे इस यात्रा को श्रीबालाजी से रवाना करेंगे। न्यू रीको इण्डस्ट्रीयल एरिया नागौर में सुबह 11 बजे यात्रा का स्वागत किया जाएगा। उसके बाद जोधपुर रोड़ स्थित श्रीकृष्ण गोपाल गौशाला में यात्रा में शामिल सभी सदस्यों द्वारा गौशाला का भ्रमण किया जाएगा। यात्रियों का स्वागत एवं अल्पाहार का कार्यक्रम गौशाला प्रांगण में होगा। यात्रा के संयोजक महावीर बिश्नोई ने बताया कि पर्यावरण एवं धर्म के प्रति चेतना जागृत करने के उद्देश्य से 15 दिन का कार्यक्रम तय कर अखिल भारतीय धर्म एवं पर्यावरण चेतना यात्रा निकाली जा रही है। यात्रा यहां से जोधपुर होते हुए पाली पंहुचेगी। शाम को कार्यक्रम होगा। उसके बाद गुजरात के अहमदाबाद, सूरत सहित विभिन्न स्थानों पर पर्यावरण चेतना कार्यक्रम एवं भजन संध्या के आयोजन होंगे। महाराष्ट्र के मुम्बई (भयंदर), मुम्बई (कुम्हारवाड़ा), पुणे, नासिक आदि स्थानों पर आयोजन होगे। उसके बाद आंधप्रदेश के हैदराबाद, कर्नाटक, तमिलनाडू एवं गोवा में आयोजन होंगे। इस यात्रा में बिश्नोई सेवक संगीत प्रशिक्षण संस्थान के प्रशिक्षणार्थी बच्चों के साथ ही अखिल भारतीय जीव रक्षा बिश्नोई सभा के राष्ट्रीय एवं प्रदेश स्तर के पदाधिकारी भाग ले रहे हैं। विभिन्न राज्यांे में आयोजित कार्यक्रमों में वहां के स्थानीय वन विभाग के अधिकारी, वन्यजीव प्रेमी एवं पर्यावरण प्रेमी बड़ी संख्या में भाग लेंगे। संयोजक ने बताया कि इस यात्रा की तैयारी गत एक माह से की जा रही है। संस्थान का एक दल यात्रा के दौरान आयोजित कार्यक्रमों की तैयारी में 15 दिन पहले गुजरात, महाराष्ट्र, कर्नाटक व गोवा पंहुच गया था। यात्रा के दौरान धर्म प्रचार के लिए शाम के समय भजन संध्या, सुबह के समय पर्यावरण शुद्धि के लिए हवन एवं दिन में पर्यावरण सम्मेलन एवं गोष्ठियों का आयोजन किया जाएगा। यात्रा का नेतृत्व हरचंदराम बिश्नोई कर रहे हैं। यात्रा में चाणक्य काॅलेज गुड़गांव हरियाणा के प्रोफेसर डाॅ. तेजाराम बिश्नोई, महाराजा गंगासिंह विश्वविद्यालय बीकानेर के प्रोफेसर श्याम जाणी, जैसलमेर के व्याख्याता मांगीलाल बिश्नोई ‘अज्ञात’, बिश्नोई साधु स्वामी भानुप्रकाश, अखिल भारतीय जीव रक्षा बिश्नोई सभा के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष ‘वृक्ष मित्र’ साहबराम बिश्नोई, राजस्थान के प्रदेश संगठन मंत्री शिवराज जाखड़, नागौर के जिलाध्यक्ष रामरतन बिश्नोई धर्म एवं पर्यावरण चेतना पर वक्ता के रूप में कार्यक्रमों में साथ रहेंगे।