Monday, August 31, 2009

श्रीबालाजी में वन महोत्सव मनाया

नागौर 31 अगस्त। निकटवर्ती ग्राम श्रीबालाजी में सीगड़ बास स्थित वीर हनुमान मंदिर के पास राष्ट्रीय राजमार्ग पर नीम के
पौधे लगाकर उप वन संरक्षक के.आर. काला ने वन महोत्सव की शुरुआत की।
अखिल भारतीय जीव रक्षा बिश्नोई सभा के जिलाध्यक्ष रामरतन बिश्नोई, जिला महासचिव महावीर बिश्नोई, सरस्वती बाल मंदिर विद्यालय के निदेशक रामधन माल, रवि सोढ़ा, भागीरथ, ओमप्रकाश, सत्यनारायण सोढ़ा, ग्रामीण शिवनारायण सीगड़, हरचंदराम सीगड़ वन विभाग के दीपाराम जांगू, सुखराम आदि ने एक एक पौधे लगाए।
बिश्नोई सेवक संगीत प्रशिक्षण संस्थान के बच्चों को वृक्ष लगाने का प्रशिक्षण के. आर. काला ने दिया। राष्ट्रीय राजमार्ग पर लगाये गये पौधों की देखरेख करने का जिम्मा उक्त संस्थान के विद्यार्थियों को सौंपा गया।
इस अवसर पर संस्थान के विद्यार्थियों ने पेड़ों तथा पर्यावरण के महत्व पर प्रकाश डाला। वक्ताओं ने हरित राजस्थान के तहत अधिक से अधिक पौधे लगाने की प्रेरणा दी।
के.आर. काला ने कहा कि वृक्ष प्राणवायु देते हैं। छाया देते हैं। मनुष्य जीवन को व्यवस्थित जीने की शिक्षा भी पेड़ों से मिलती है। पेड़ जहरीली गैसों का अवशोषण करके आॅक्सीजन का विसर्जन करते हैं।
उन्होनें राज्य सरकार द्वारा चलाये गये हरित राजस्थान के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला। नागौर जिले में सघन वृक्षों का अभाव होने पर चिंता जताई और अधिक से अधिक वृक्षारोपण की महत्ती आवश्यकता प्रतिपादित की।
अखिल भारतीय जीव रक्षा बिश्नोई सभा के जिलाध्यक्ष रामरतन बिश्नोई ने प्रकृति संतुलन के लिए पेड़ों के महत्व पर प्रकाश डाला। बिश्नोई धर्म के संस्थापक भगवान जम्भेश्वर द्वारा बताए गए 29 नियमों में ‘‘जीव दया पालणी रूंख लीलो नहीं घावै’’ का महत्व बताया।
अखिल भारतीय जीव रक्षा बिश्नोई सभा के जिला महासचिव महावीर बिश्नोई ने आभार ज्ञापित किया।

Sunday, August 30, 2009

खेजड़ली में भरा शहीदी मेला

मेले के दौरान मंच पर कार्यकत्र्ताओं में मामूली झड़प
जोधपुर, 30 अगस्त। अखिल भारतीय जीवरक्षा बिश्नोई सभा एवं खजेड़ली शहीदी राष्ट्रीय पर्यावरण संरक्षण संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में पेड़ो की रक्षार्थ 363 लोगों के बलिदान से अनुप्राणित धरती पर प्रतिवर्ष भादवा सुदी दसमी को आयोजित खेजड़ली शहीदी मेला रविवार को अनेक धार्मिक कार्यक्रमों के साथ संपन्न हुआ।
संस्थान के अध्यक्ष एवं लूणी विधायक बाबु मलखानसिंह ने बताया कि सुबह 8ः00 बजे समाज के हजारों लोगों ने हवन में सामुहिक आहुतियां दी। हवन के बाद ध्वजारोहरण कर मेले की शुरुआत की गई। मुख्य समारोह सुबह 11 बजे शुरू हुआ। जिसमें स्थानीय सरपंचों का सम्मान किया गया। इस दौरान असामाजिक तत्वों ने मेले में हुड़दंग मचा दिया। झगड़ा शुरु किया। विधायक ने बताया कि हमनें बीचबचाव कर मामला शांत किया। इस दौरान जोधपुर सांसद श्रीमती चंद्रेशकुमार की तबीयत खराब हो गई वो फटाफट मंच से उतर कर कार में बैठकर रवाना हो गई। 15 मिनट बाद वो वापिस आ गई। समारोह के दौरान राजस्थान सरकार के वन एवं खनिज मंत्री रामलाल जाट ने कहा कि पूरे देश में शहीदों की धरती के नाम से विख्यात खेजड़ली सदैव के लिए वंदनीय है। खेजड़ली गांव का नाम देश, दुनिया, हर धर्म में सम्मान का स्थान रखता है। प्रतिवर्ष लगने वाले मेले में लाखो लोग पर्यावरण व नशे के विरूद्व संकल्प लेकर जाते है। राज्य सरकार ने भी हरित राजस्थान के माध्यम से हर क्षेत्र में आह्वान किया है। खेजड़ली के माध्यम से ही सीख निकलकर पूरे राजस्थान को हरा-भरा बनाने की ओर बढ़ी है। बार-बार अकाल, सूखा जैसे संकट सामने खड़े हैं तथा इन चुनौतियों का सामना केवल वनों व पेड़ों की बढौतरी से हो सकता है।उन्होंने कहाकि खेजड़ली शहीदी स्मारक के लिए मुख्यमंत्री द्वारा घोषित राशि के अनुरूप कार्यो का प्रस्ताव शीघ्र प्रस्तुत किया जाए। उन्होंने अमृतादेवी की स्मृतियंा राज्य के सभी क्षेत्रों में समान रूप से प्रसारित रहनी चाहिए।
जोधपुर की संासद श्रीमती चन्द्रेश कुमारी ने कहा कि विश्नोई समाज ने वन बचाओं एवं पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य किए है। इसी का सभी समाज को अनुसरण करना चाहिए। उन्होंने प्लास्टिक पर प्रतिबंध लगाने की मंशा जाहिर करते हुए कहाकि विशेष तौर पर शुद्ध पानी के लिए ‘प्लास्टिक हटाओ-राजस्थान बचाओं‘ की पुरजोर प्रयास होने चाहिए। उन्होंने संासद कोष से दस लाख रूपए खेजड़ली में विकास कार्यो के लिए घोषणा की।
लूणी के विधायक बाबू मलखानसिंह ने अतिथियों का स्वागत किया और खेजड़ली के विकास के लिए किए गए प्रयासों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि संासद कोष के साथ ही जन सहयोग से मंच व पंडाल के कार्य में 57 लाख रूपए व्यय किए गए। उन्होंने बताया कि स्वयं के विधायक कोष से 4 लाख रूपए दिए जाएंगे। इसके साथ वर्तमान संासद कोष से 10 लाख सहयोग लिया जाएगा।
पूर्व भाजपा सांसद जसवंतसिंह बिश्नोई ने कहा कि पूरे विश्व में खेजड़ली की शहीदी पवित्र स्थली अनुकरणीय है। अमृतादेवी ने ही इस धरती पर कहा था कि सर काटने से भी पेड़ बचता है तो यह सस्ता रास्ता है। उन्होंने सामाजिक कुरीतियों के विरूद्व संकल्प करने का आह्वान करते हुए विशेष रूप से गुरू जंाभोजी के बताए 29 नियमों की पालना करने पर बल दिया।
उक्त समारोह में अखिल भारतीय जीव रक्षा बिश्नोई सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष हनुमानराम जाणी बिश्नोई, कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष साहबराम बिश्नोई ‘‘वृक्ष मित्र’’, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रमेश राहड़, प्रदेश महामंत्री अनिल धारणियां,भारतीय पुलिस सेवा के पूर्व अधिकारी हनुमानराम विश्नोई, जांभा मंदिर के अध्यक्ष हीराराम विश्नोई, पूर्व नगर विकास न्यासी धर्मेन्द्र बेनिवाल, डेयरी के अध्यक्ष रामलाल, पूर्व विधायक सुखराम, पूर्व विधायक हीरालाल विश्नोई, पब्बाराम ढाका, पूर्व विधायक जुगल काबरा ने भी विचार व्यक्त किए।

शिकारियों की जमानत अर्जी फिर खारिज

सुरपालिया पुलिस ने पकड़ा था अधपका मांस सहित
नागौर। जिले के सुरपालिया थाना क्षेत्र के ग्राम कांगसिया के हड़मानराम नायक तथा सुरजाराम और ग्राम गोरेरा के सीताराम बंदूक की गोली से शिकार कर मांस पकाने का प्रयास कर रहे थे उस समय गत 21 अगस्त को थानाधिकारी भगवानसिंह हेड कांस्टेबल दलपतसिंह, कांस्टेबल बजरंग माल बिश्नोई, तिलोकराम, हिम्मताराम, ओमप्रकाश ने दबिश देकर पकड़ा था। शिकारियों के विरूद्ध वन्यजीव संरक्षाण् अधिनियम कीधारा 9/51 में मामला दर्ज कर जांच शुरु की थी। अवैध बंदूक जब्त कर आम्र्स एक्ट की धारा 3/25 भी जोड़ दी थी। शिकारियों के कब्जे से हिरण का अधपका मांस, सींग, खुर व हड्डियां बरामद की थी। मुलजिमों ने जायल न्यायालय में जमानत की अर्जी लगाई थी मगर खारिज हो गई। 28 अगस्त को नागौर एडीजे कोर्ट में फिर अर्जी लगाई मगर नागौर में भी शिकारियों की अर्जी खारिज कर तीनों को ही जेल भेज दिया है। अखिल भारतीय जीवरक्षा बिश्नोई सभा के जिलाध्यक्ष रामरतन बिश्नोई ने ऐसी ठोस कार्यवाही के लिए सुरपालिया पुलिस को धन्यवाद ज्ञापित किया है।

Saturday, August 29, 2009

अमर शहीदी खेजड़ली मेला कल

जोधपुर। जिले के ग्राम खेजड़ली में अमर शहीद 363 बिश्नोईयों के शहीदी दिवस पर मेले का आयोजन प्रतिवर्ष भादवा सुदी दसमी को भरता है। उक्त मेले का आयोजन अखिल भारतीय जीव रक्षा बिश्नोई सभा एवं खेजड़ली शहीदी राष्ट्रीय पर्यावरण संरक्षण संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में होता है। संस्थान के अध्यक्ष एवं लूणी विधायक ‘‘बाबू’’ मलखानसिंह बिश्नोई ने बताया कि आज रात्रि को जम्भेश्वर भगवान के रात्रि जागरण का आयोजन है। कल सुबह 8.00 बजे हवन व ध्वजारोहण के साथ मेले की शुरुआत की जाएगी। विधायक ने बताया कि मुख्य कार्यक्रम सुबह 11 बजे होगा। ‘‘बाबू’’ मलखानसिंह ने बताया कि अमर शहीदों की स्मृति में आयोज्य इस मेले के दौरान रक्तदान शिविर का आयोजन भी किया जाएगा व वन विभाग के सहयोग से पौधारोपण किया जाएगा।

बिश्नोई को माथ्ुर अवार्ड

जयपुर। राजेश बिशनोई (भादू) को आगामी 6 सितम्बर को मथुरादास माथुर की जयंती पर ‘‘मथुरादास माथुर अवार्ड’’ से नवाजा जायेगा पुरस्कार के लिए खिलाडियों का चयन पूर्व रणजी खिलाडी वेद आहूजा की अध्यक्षता वाली चयन समिति ने किया है ।बिश्नोई को राजस्थान की टीम में सर्व श्रेष्ठ प्रदर्शन करने पर ये अवार्ड दिया जा रहा है राजस्थान ब्लूज क्लब की ओर से दिए जाने वाले इस पुरस्कार में सीनियर वर्ग में बिश्नोई को चुना गया है।क्लब के सचिव देवराज सिंह समिति के कन्वीनर थे।सीनियर वर्ग में चयनित बीकानेर के बिश्नोई ने गत सत्र में रणजी वनडे टूर्नामेंट में 50.50 की औसत से 202 रन बनाए थे। रणजी ट्राॅफी में पांच मैचों की आठ पारियों में 230 रन बनाए। श्री विश्नोई ने गत दिनों आस्ट्रेलिया की जमीन पर राजस्थान की टीम की तरफ से नाबाद शतक 114 रन की बदौलत राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन ने न्यू साउथ वेल्स को 53 रन से हराकर लगातार तीसरी जीत दर्ज कर आस्ट्रेलिया के मेकाय में आयोजित पावर एजुकेशन क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल में प्रवेश कर लिया तथा उल्लेखनीय है की आईपीएल 2009 रोयल बंगलौर से भी खेले थे ओर काफी सराहनीय प्रदर्शन किया था।

Wednesday, August 26, 2009

हजका बीएसपी में हो गया सीटों का बंटवारा

चंडीगढ़. हरियाणा में होने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर हजकां व बसपा के बीच सीटों का बंटवारा हो गया है। बसपा सुप्रीमो मायावती और पूर्व मुख्यमंत्री भजनलाल के बीच बातचीत के बाद यह फैसला किया गया। गठबंधन अब 20 सितंबर को जींद में महारैली करेगा। हजकां सुप्रीमो कुलदीप बिश्नोई और बसपा के हरियाणा मामलों के प्रभारी मानसिंह मनहेड़ा ने कहा, भीड़ जुटाने की दृष्टि से 1966 में हरियाणा के गठन के बाद की यहसबसे बड़ी रैली होगी। इन दोनों का कहना था कि महागठबंधन के लिए भाजपा व इनेलो की ओर से प्रस्ताव आ रहे हैं, लेकिन किसी के साथ कोई समझौता नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा, हजकां बसपा का समझौता दलों का नहीं, दिलों का समझौता है। मनहेड़ा ने कहा, बेशक हजकां-बसपा ने 50 और 40 सीटें बांट ली हैं, लेकिन दोनों पार्टियां साझा चुनाव अभियान चलाएंगी। गठबंधन ने तय किया है कि सत्ता में आए तो कुलदीप बिश्नोई हरियाणा के मुख्यमंत्री होंगे। अनुसूचित जाति का होगा डिप्टी सीएम, मायावती तय करेंगी नाम। भंग विधानसभा में भी हजकां व बसपा के पास एक-एक सीट थी। इन सीटों पर हजकां लडेगी विधान सभा चुनाव 1 आदमपुर, 2 नलवा, 3 हांसी, 4 हिसार, 5 उकलाना, 6 नारनौंद, 7 उचाना, 8 बवानी खेड़ा, 9 फतेहाबाद, 10 रतिया, 11 सिरसा, 12 डबवाली, 13 रानिया, 14 ऐलनाबाद, 15 दादरी, 16 बाढ़ड़ा, 17 लोहारू, 18 महेंद्रगढ़, 19 नारनौल, 20 अटेली, 21 नांगल चैधरी, 22 बावल, 23 बादशाहपुर, 24 गुड़गांव, 25 पृथला, 26 बल्लभगढ़, 27 पलवल, 28 होडल, 29 कालका, 30 पंचकूला, 31 अम्बाला छावनी, 32 यमुनानगर, 33 थानेसर, 34 पिहोवा, 35 गुहला-चीका, 36 कैथल, 37 करनाल, 38 इंद्री, 39 सोनीपत, 40 गोहाना, 41 खरखौदा, 42 बरौदा, 43 जींद, 44 पानीपत (शहरी), 45 रोहतक, 46 महम, 47 गढ़ी सांपला किलोई, 48 बहादुरगढ़, 49 बेरी और 50 बादली। इन सीटों पर बसपा लडेगी विधान सभा चुनाव 1 सोहना, 2 पटौदी, 3 नूंह, 4 ओल्ड फरीदाबाद, 5 फिरोजपुर झिरका, 6 इसराना, 7 एनआईटी फरीदाबाद, 8 बरवाला, 9 कलायत, 10 असंध, 11 गन्नौर, 12 किलयांवाली, 13 शाहाबाद, 14 समालखा, 15 पुन्हाना, 16 तोशाम, 17 नारायणढ़, 18 हथीन, 19 टोहाना, 20 कोसली, 21 राई, 22 लाडवा, 23 कलानौर, 24 बड़खल, 25 नरवाना, 26 सफीदों, 27 नीलोखेड़ी, 28 जुलाना, 29 भिवानी, 30 मुलाना, 31 घरौंडा, 32 पानीपत (ग्रामीण), 33 झज्जर, 34 अम्बाला सिटी, 35 पूंडरी, 36 तिगांव, 37 साढौरा, 38 जगाधरी, 39 रादौर और 40 रेवाड़ी। उक्त जानकारी हरियाणा जनहित कांग्रेस (भजनलाल) के यूथ लीडर सुनिल बिश्नोई ने दी।